'भगवान हर मां को ऐसा बेटा दे'..., IPL स्टार मानव सुथार की सफलता पर छलके मां के आंसू, गांव रचा इतिहास

3 weeks ago 5
ARTICLE AD
Rajasthan Cricket News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के युवा क्रिकेटर मानव सुथार की लगातार बढ़ती उपलब्धियों से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. हाल ही में जिला क्रिकेट संघ, श्रीगंगानगर द्वारा उन्हें उनकी शानदार खेल प्रतिभा के लिए विशेष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पत्र में उन्हें होनहार और प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं. मानव सुथार बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनूनी रहे हैं. उनके घर की दीवारों पर विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें उनकी मेहनत और लगन की कहानी बयां करती हैं. नेट्स में लगातार अभ्यास और मैदान पर कड़ी मेहनत ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है.
Read Entire Article