Sri Lanka May approach ICC: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं हुआ तो इसका गहरा असर श्रीलंका के टूरिज्म पर पड़ने वाला है. पाकिस्तान के भारत के खिलाफ खेलने से इनकार के बाद इसी मसले को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड आईसीआई का रुख कर सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीलंका क्रिकेट इस पूरे मामले को लेकर ICC के सामने औपचारिक रूप से चिंता जता सकता है.