5 highest team totals vs india in t20: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20 इंटरनेशनल में इन दिनों गेंदबाजों के लिए सांस लेना भी दूभर हो गया है. साल 2026 भारतीय टीम और उसके गेंदबाजों के लिए एक ऐसा दौर साबित हुआ है, जहां दुनिया भर के आक्रामक बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए रनों का अंबार लगा दिया. टी20 क्रिकेट के इतिहास में शायद ही कभी ऐसा देखने को मिला हो कि किसी एक ही साल में गेंदबाजों की इतनी बुरी गत हुई हो और एक के बाद एक विशालकाय स्कोर बोर्ड पर टंगे हों. भारत के खिलाफ टी20 में सबसे बड़े टीम टोटल इस प्रकार हैं.