भारत ने 63 गेंद में जीता 5वां टी20, इंग्लैंड को 150 रन से हराया

1 year ago 16
ARTICLE AD
IND vs ENG 5th T20I Live Score: भारत ने पांचवें टी20 मैच में इंग्लैंड को 150 रन से हरा दिया. इसके साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 में भारत ने इंग्लैंड को 248 रन का लक्ष्य दिया था. मेहमान टीम 10.3 ओवर में 97 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. उसकी ओर से फिल साल्ट ने अर्धशतक जड़ा. इससे पहले भारत की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों पर शतक जड़ा. वह भारत की ओर से टी20 में दूसरे सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने इस मैच में रिकॉर्ड 13 छक्के जड़े. इससे पहले एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 10 छक्के श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे.
Read Entire Article