team india world record: भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार 400+ स्कोर बनाने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. कोलंबो में जारी टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने 27वीं बार WTC में ऐसा किया और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए इस रिकॉर्ड पर कब्जा जमा लिया. देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की शतकीय पारियों से भारत ने मैच की पहली पारी 503 रन बनाकर घोषित की.