भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल कब और कहां खेला जाएगा... नोट कर लीजिए तारीख और समय
7 months ago
19
ARTICLE AD
Ind vs NZ T20 WC final: इंग्लैंड को सेमीफाइनल में धूल चटाकर टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. अब खिताबी मुकाबले में भारत की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी. यह महामुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. पूरे देश की नजरें अब अपने चैंपियंस को दोबारा विश्व विजेता बनते देखने पर टिकी हैं.