IND vs AUS World Cup Final Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में आज टकरा रही हैं. यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:00 से खेला जाएगा. भारतीय टीम की नजर तीसरी बार वनडे में विश्व विजेता बनने पर है वहीं ऑस्ट्रेलिया खिताबी 'सिक्सर' पर नजर गड़ाए हुए है. रोहित एंड कंपनी इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है. टीम इंडिया ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल का टिकट कटाया है वहीं कंगारू टीम शुरुआती 2 मुकाबले गंवाने के बाद लगातार 8 जीत से फाइनल में एंट्री मारी है.