भारतीय गेंदबाजों का पर्थ में पलटवार, ऑस्ट्रेलिया को दिखाए दिन में तारे

1 year ago 17
ARTICLE AD
IND vs AUS Live Scorecard:भारतीय तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को मुंहतोड़ जवाब दिया. दोनों ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के शुरुआती 12 ओवर में 4 विकेट ले लिए. उस्मान ख्वाजा, डेब्यूटेंट नाथन मैक्सक्वीनी और स्टीव स्मिथ सस्ते में पवेलियन लौट गए. बुमराह ने लगातार दो गेंदों पर ख्वाजा और स्मिथ को आउट किया. स्मिथ खाता भी नहीं खोल सके. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय क्रिकेट टीम को पहले टेस्ट मैच में 150 रन पर ढेर कर दिया. भारत की ओर से ऋषभ पंत (37) और नीतीश कुमार रेड्डी (41) ने टीम को किसी तरह संभाला. इसके बावजूद भारतीय टीम 150 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी. डेब्यू टेस्ट खेल रहे नीतीश रेड्डी आउट होने वाले आखिरी बैटर रहे. वे भारत के टॉप स्कोरर भी रहे. डेब्यूटेंट हर्षित राणा ने हेड को पवेलियन भेज दिया.
Read Entire Article