भास्कर के 100 रिपोर्टर और देश का चुनावी हाल:65 दिन तक 543 सीटों की सबसे बड़ी कवरेज, कल से दैनिक भास्कर ऐप पर

1 year ago 8
ARTICLE AD
लोकसभा की 543 सीटें, 65 दिन और दैनिक भास्कर के 100 रिपोर्टर। सिर्फ आपके लिए। ताकि आपको मिल सके सबसे पहले, सबसे सटीक, सबसे डिटेल्ड और सबसे नॉलेजफुल स्टोरी। कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल तक के मुद्दे टटोलेंगे। जानेंगे सभी राज्यों में हवा का रुख क्या है। हॉट और VIP सीटों का माहौल बताएंगे। और नेताओं से सीधे सवाल भी करेंगे। सभी स्टोरी तीनों फॉर्मेट में, यानी खबरें पढ़ें, वीडियो के जरिए उसे देखें और पॉडकास्ट में उसे सुनें भी। ये सारा कुछ हिंदी में दैनिक भास्कर ऐप पर, गुजराती में दिव्य भास्कर ऐप पर और मराठी में दिव्य मराठी ऐप पर 1 अप्रैल से रोज। इस दौरान आपको मिलेंगी 9 स्पेशल रिपोर्टिंग प्रॉपर्टीज 1. टॉप इश्यूज: हर राज्य के बड़े मुद्दे और ट्रेंडिंग पॉइंट्स क्या हैं। लोग किन मसलों पर बात कर रहे हैं और इनका चुनाव पर कितना असर है। 2. हवा का रुख: किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं। कौन सी पार्टी मजबूत है और कौन सी कमजोर, क्या है इसकी वजह। 3. चुनाव में रोचक: आप तक लाएंगे चुनाव प्रचार के अलग-अलग अंदाज। हर वो बात जो नई, अलग और अनूठी होगी। ये सब आप वीडियो में भी देख सकेंगे। 4. योजनाओं का असर: सरकार की बड़ी योजनाओं का वोटर पर कितना है असर। राज्यों में कौन सी योजना है, जो केंद्र की योजना पर भारी पड़ गई। 5. VIP सीट: बड़े नेताओं की सीट पर क्या है माहौल। कौन सा कैंडिडेट दे रहा है बड़े चेहरों को टक्कर। उन सीटों का हाल, जो विवादों की वजह से देश में चर्चा में होंगी। 6. मोदी की रिपोर्टिंग: पीएम मोदी ने जहां रैली की, तो वहीं क्यों की; जो बोला, तो वैसा क्यों बोला, क्या होगा उसका असर लोगों पर। सारी डिटेलिंग। 7. ट्रेन से LIVE: भास्कर रिपोर्टर ट्रेनों में सफर करके लोगों से जानेंगे कौन सी पार्टी और नेता उन्हें पसंद हैं और क्यों। चुनाव को लेकर वे क्या सोच रहे हैं। 8. बस से LIVE: चुनाव की सबसे जमीनी कवरेज, बसों में सफर करने वाले आम लोग चुनाव को कैसे देखते हैं। उनकी नजर में क्या मुद्दे हैं। 9. VIP इंटरव्यू: हर राज्य के बड़े नेताओं के इंटरव्यू के साथ आप पढ़ेंगे उनकी सीट का माहौल। इस बार चुनाव जीतना उनके लिए कितना आसान या मुश्किल होने वाला है। तो बने रहिए दैनिक भास्कर / दिव्य भास्कर / दिव्य मराठी ऐप पर, लगातार…
Read Entire Article