5 players can make Mumbai Indians head coach: महेला जयवर्धने के लगभग एक दशक बाद मुंबई इंडियंस के हेड कोच पद से हटने के बाद फ्रेंचाइजी ने अगले कोच के लिए पांच कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया है. रविवार से शुरू होने वाली इस प्रक्रिया में माइकल हस्सी, एरॉन फिंच, इयोन मोर्गन, मार्क बाउचर और एड्रियन बिरेल रेस में शामिल हैं. आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले नए कोच के नाम का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है, जो टीम की कमान संभालेंगे.