न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वां टी20 शुरू होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका काम ऐसे फैसले लेना है, जो टीम के हिट में हों, नाकि ऐसे जो सबको खुश कर सकें. हालांकि, हेड कोच ने वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह बयान उन आलोचकों को जवाब है, जो उन्हें 15 वर्षीय बल्लेबाज को प्लेइंग-11 में लगातार मौके न देने को टारगेट करते हैं.