IND vs AFG 2nd T20 : दूसरे टी 20 मैच के लिए दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी है. दोनों टीमों का भव्यस्वागत किया गया. यह मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. 14 महीने बाद टी 20 मैच में वापसी कर रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का जोरदार स्वागत हुआ. पहले टी 20 मैच में पर्सनल रीजन की वजह से हीं खेल सके थे. विराट कोहली भी टी20 विश्व कप 2022 के बाद पहली बार टी20 मैच खेलते नजर आएंगे. विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से पहला मैच नहीं खेल पाए थे. जिसके बाद फैंस टी20 में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो कोहली ने 115 टी20 मैचों में 107 पारियों में बल्लेबाजी की है. जिसमें उन्होंने 52.7 की शानदार औसत से 4008 रन बनाए हैं.