मैच शुरू होने से चंद घंटे पहले टीम को झटका, धाकड़ विदेशी खिलाड़ी PSL से हटा
1 year ago
18
ARTICLE AD
मुकाबला शुरू होने में कुछ ही घंटे की देरी थी कि एलेक्स कैरी ने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया. उन्होंने इस लीग में नहीं खेलने का फैसला किया है. कैरी को इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम की ओर से खेलना था. पीएसएल के 10वें सीजन का आगाज आज शुक्रवार से होने जा रहा है. पहले ही मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड का सामना लाहौर कलंदर्स से होना है.