Mohammed Shami News: भारतीय टीम मौजूदा वनडे विश्व कप 2023 में बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है. टीम इंडिया ने लगातार 10 मैच जीते हैं और अब रविवार यानी 19 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ आमना सामना होगा. टीम इंडिया ने 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया था. न्यूजीलैंड को हराने के बाद 'मैन इन ब्लू' अहमदाबाद पहुंचे, जहां आईटीसी नर्मदा होटल में उनका भव्य स्वागत किया गया है.