मौके के इंतजार में था बल्लेबाज, बैकफुट गेम पर किया काम, बैटिंग कोच ने बताई शतक की इनसाइड स्टोरी

2 months ago 7
ARTICLE AD
Sintanshu Kotak Statement on Devdutt Padikkal Century Innings: भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में नाबाद 131 रन का पहला शतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल की जमकर सराहना की है. कोटक ने बताया कि पडिक्कल ने एनसीएमें अपने बैकफुट गेम, स्वीप शॉट और क्रीज से बाहर निकलकर खेलने पर कड़ी मेहनत की थी, जिसका फायदा उन्हें मिला. नियमित नंबर तीन बल्लेबाज साई सुदर्शन की वापसी के बाद पडिक्कल की जगह को लेकर कोटक ने साफ किया कि टीम नंबर 3, 4 या 5 के बजाय परिस्थितियों के अनुकूल ढलने वाले लचीले बल्लेबाजों को तवज्जो देती है.
Read Entire Article