यशस्वी के बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी ठोका अर्धशतक, भारत का स्कोर 200 के करीब

1 year ago 22
ARTICLE AD
India vs England 1st Test Live Updates: इंग्लैंड ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. भारत की ओर से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की. भारत की ओर से इस मैच में साई सुदर्शन टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं जबकि करुण नायर की 8 साल बाद प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. यशस्वी और केएल ने भारत को अर्धशतकीय शुरुआत दिलाई. भारत का पहला विकेट 91 के स्कोर पर गिरा.केएल राहुल को ब्रायडन कार्स की गेंद पर जो रूट ने कैच किया.राहुल 42 रन बनाकर आउट हुए. ;यशस्वी जायसवाल 96 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर डटे हुए हैं जबकि कप्तान शुभमन गिल हाफ सेंचुरी के करीब हैं.
Read Entire Article