Shubman Gill Statement after Yashasvi Jaiswal score Century: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में यशस्वी जायसवाल के नाबाद 110 रनों की बदौलत भारत ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने जायसवाल की जमकर तारीफ की, लेकिन यह भी माना कि सभी मुख्य खिलाड़ियों की वापसी पर जायसवाल का बाहर बैठना दुर्भाग्यपूर्ण होगा. गिल ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले चयन की इस स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को टीम के लिए अच्छा बताया और युवा गेंदबाज गुरनूर बरार व ऑलराउंडर हर्ष दुबे की प्रतिभा पर पूरा भरोसा जताया.