India vs England 2nd test Day 2 Live score भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. यशस्वी जायसवाल की 179 रन की पारी के दम पर भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 336 रन बनाए थे.