यह सपना नहीं.. पंड्या ने दिलाई जीत, फिर भी ट्रॉफी जीतने का नहीं हो रहा विश्वास
2 years ago
20
ARTICLE AD
हार्दिक पंड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने आखिरी ओवर में 16 रन का बखूबी बचाव किया. टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को मात देकर दूसरी बार टी20 में विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. विश्व कप जीतने के बाद पंड्या ने सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ खुद की फोटो पोस्ट करते हुए खास मैसेज लिखा है.