कैरेबियन द्वीप के लोग बिंदास लाइफ स्टाइल और जिंदादिली के लिए जाने जाते हैं और 44 वर्षीय क्रिस गेल (Chris Gayle) इसके अपवाद नहीं हैं. वेस्टइंडीज (West Indies cricket Team) के बाएं हाथ के इस विस्फोटक बैटर ने नवंबर 2021 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. क्रिकेट के खेल में उन्हें गेंद को बेहद निर्ममता से हिट करने वाला बैटर माना जाता है. गेल यानी क्रिकेट में फुल एंटरटेनमेंट की गारंटी. जब वे विकेट पर होते हैं तो स्कोरबोर्ड टैक्सी के मीटर की तरह तेजी से आगे बढ़ता रहता है.