Ranji Trophy: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मैचों के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की है. साकिबुल गनी टीम के कप्तान और हिमांशु सिंह उपकप्तान होंगे. छह खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है. बिहार का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश से होगा. मैच राजगीर के नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले सीजन में बिहार ने प्लेट डिविजन का खिताब जीतकर एलीट ग्रुप में जगह बनाई थी.