रहाणे पर पड़ा बुरा असर... टर्निंग ट्रैक के पक्ष में नहीं हरभजन सिंह

2 years ago 18
ARTICLE AD
हरभजन सिंह ने कहा है कि भारत में टर्निंग पिचों ने भारतीय बल्लेबाजों के लिए काल बन गया है. इसने भारतीय बल्लेबाजों का बेड़ा गर्क कर दिया है. भज्जी ने टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे का उदाहरण देते हुए कहा कि इस खिलाड़ी के करियर पर टर्निंग ट्रैक का बुरा असर पड़ा है. हरभजन ने भारतीय टीम के न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद ये बयान दिया है. न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा है. पिछले कुछ वर्षों से भारतीय बल्लेबाज स्पिन को नहीं खेल पा रहे हैं. फिर वो चाहे कप्तान रोहित शर्मा हों या विराट कोहली.
Read Entire Article