राजस्थान के जय मूंदड़ा का आयरलैंड क्रिकेट टीम में चयन, 26 जून को भारत के खिलाफ खेलेंगे!

4 months ago 11
ARTICLE AD
Rajasthan Youth Cricketer Jay Selected In Ireland Team:राजस्थान के टोंक जिले से निकले युवा क्रिकेटर जय मूंदड़ा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. आयरलैंड क्रिकेट टीम में चयन के बाद टोंक ही नहीं, पूरे राजस्थान में खुशी का माहौल है. जय 26 जून को भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली टी-20 सीरीज में आयरलैंड की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं. वर्ष 2021 में स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड पहुंचे जय ने वहां एमटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी शुरू की, लेकिन क्रिकेट से उनका रिश्ता कभी नहीं टूटा. स्थानीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. वर्ष 2025 में स्पेशल वीजा मिलने के बाद उनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दरवाजे और खुल गए. टोंक और राजस्थान की विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके जय की सफलता अब प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है. परिवार और शुभचिंतकों ने इसे वर्षों की मेहनत का फल बताया है.
Read Entire Article