Temba Bavuma Overtakes Rohit Sharma: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. सीरीज जीत के साथ साउथ अफ्रीकी टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 टीम बन गई है. कप्तान टेम्बा बावुमा का शानदार नेतृत्व और उनकी 13वीं टेस्ट जीत ने टीम को डब्ल्यूटीसी के शीर्ष-2 में पहुंचा दिया है. बावुमा अब पैट कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान भी बन गए हैं. साउथ अफ्रीकी कप्तान ने इस दौरान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है.