Akash Choudhary 8 consecutive sixes: लगातार आठ गेंदों पर छक्के का रिकॉर्ड 2025 में मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के बीच हुए एक रणजी ट्रॉफी मैच में बना. मेघालय के लिए खेलते हुए आकाश चौधरी के बल्ले से ऐसा तूफान देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने लगातार 8 छक्के लगाने का असंभव कारनामा तो किया ही, साथ ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले बल्लेबाज भी बन गए.