लग्जरी लाइफ- दुलकर सलमान के पास 5 करोड़ की फरारी:कोच्चि में 100 करोड़ का घर, 40 लाख की घड़ी पहनते हैं

1 year ago 8
ARTICLE AD
साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान की आने वाली फिल्म 'लकी भास्कर' की रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। ये मूवी पहले 27 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब यह फिल्म गणेश चतुर्थी के मौके पर 7 सितंबर को रिलीज होगी। पावरफुल एक्टिंग, सिंगिंग और लुक्स के अलावा दुलकर सलमान लाइफस्टाइल को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं। लग्जरी लाइफ में आज बात पैन इंडिया स्टार दुलकर सलमान की… दुलकर ने 2012 में मलयालम फिल्म 'सेकेंड शो' से डेब्यू किया था। वे एक मूवी के लिए 7-8 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। उनके पास 5 करोड़ रुपए की फरारी 296 GTB कार है। वह रोलेक्स की घड़ी पहनते हैं, जिसकी कीमत 40 लाख रुपए है। 100 करोड़ के घर में रहते हैं दुलकर सलमान कोच्चि में अपने पिता एक्टर ममूटी, पत्नी अमाल सूफिया और बेटी मरियम अमीराह के साथ रहते हैं। झील किनारे बने उनके इस आशियाने की कीमत तकरीबन 100 करोड़ रुपए है। घर को साउथ इंडियन स्टाइल में डेकोरेट किया गया है। इंटीरियर को सिंपल रखा गया है। घर की दीवारों का कलर वाइट है। पूरे घर में वाइट कलर के कर्टन लगे हैं। वहीं फर्श पर टाइल्स के साथ वुडन फ्लोरिंग की गई है। लिविंग रूम में पेस्टल पिंक कलर का सोफा रखा है। दुलकर के इस घर में प्लेरूम, प्राइवेट थिएटर, मॉड्यूलर किचन, गार्डन, प्राइवेट टैरेस समेत बैकयार्ड स्विमिंग पूल भी मौजूद हैं। वह फैमिली के साथ यहां वक्त बिताना पसंद करते हैं। दुबई में 14 करोड़ का पेंटहाउस लाइफस्टाइल एशिया वेबसाइट के मुताबिक दुलकर सलमान के पास दुबई में एक पेंटहाउस है। उनके इस 4 BHK पेंटहाउस की कीमत 14 करोड़ रुपए है। इसे पेस्टल-वाइट थीम पर डेकोरेट किया गया है। जब भी दुलकर फिल्म प्रमोशन के लिए दुबई जाते हैं, इसी पेंटहाउस में ठहरते हैं। दुलकर सलमान ने दुबई में काफी वक्त बिताया है। कर्ली टेल्स को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले वह दुबई की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। वहां उन्होंने काफी समय बिताया है। दुबई उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है। 5 करोड़ की फरारी जैसी लग्जरी कार के मालिक दुलकर सलमान लग्जरी कार के भी शौकीन हैं। उनके पास कई महंगी और विटेंज गाड़ियां हैं। उनके गैराज में फरारी 296 GTB, फरारी 458 स्पाइडर, मर्सिडीज AMG G63, BMW X6 M, पोर्शे पैनामेरा टर्बो, BMW M3 जैसी लग्जरी कार पार्क हैं। राजस्थान में मनाते हैं वेकेशन, एक दिन का खर्च 7 लाख तक दुलकर सलमान अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ घूमना पसंद करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह पूरा भारत घूमना चाहते हैं। उन्हें रेगिस्तान और पहाड़ों से खास लगाव है। दुलकर सलमान जंगल सफारी के भी बहुत शौकीन हैं। राजस्थान में अक्सर वे अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाते हैं। वेकेशन के दौरान वह सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा रिसॉर्ट में रुकते हैं। यहां के रॉयल प्रेसिडेंशियल सुइट में एक दिन ठहरने की कीमत 7 लाख रुपए है। भारत के अलावा पेरिस, लंदन, बार्सिलोना, दुबई, सिंगापुर उनकी पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं। एक फिल्म के लिए 8 करोड़ रुपए लेते हैं दुलकर दुलकर सलमान ने अपने एक्टिंग करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। वह मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हाई पेड एक्टर में से एक हैं। वे एक फिल्म के लिए 8 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वह सितंबर में रिलीज होने वाली लकी भास्कर में नजर आएंगे। वॉच कलेक्शन में रोलेक्स से लेकर ओमेगा तक की वॉच दुलकर सलमान लग्जरी घड़ियों के भी शौकीन हैं। उनके पास 40 लाख की रोलेक्स स्काई ड्वेलर नाम की घड़ी है, जो गोल्ड और ओएस्टर स्टील से बनी है। रोलेक्स लग्जरी घड़ी बनाने वाली एक स्विस कंपनी है। ये कंपनी 1905 से घड़ियां बना रही है। इसके दुनियाभर में 400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर हैं। दुलकर के पास एक घड़ी 34 लाख की भी है। वैचेरॉन कॉन्स्टेंटिन ओवरसीज डुअल टाइम नाम की इस घड़ी को बनाने में 20 महीने से ज्यादा का समय लगता है। ब्रांड एंडोर्समेंट का लेते हैं 1 करोड़ दुलकर सलमान कई बड़े ब्रांड का चेहरा हैं। उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। वह किसी ब्रांड से जुड़ने के लिए 60 लाख से 1 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वह Wellbeing Nutrition, Mercely's Ice Cream, OTTO Clothing, Crocs India, American Tourister India जैसे बड़े ब्रांड का चेहरा हैं। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि जो लग्जरी लाइफ दुलकर जीते हैं, उसमें ब्रांड एंडोर्समेंट का भी हाथ है। 100 करोड़ की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के मालिक दुलकर सलमान प्रोडक्शन हाउस के भी मालिक हैं। 2020 में अपने पिता एक्टर ममूटी के साथ मिलकर उन्होंने 'वेफरर फिल्म्स' नाम से प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किंग ऑफ कोठा, कथालाल, सैल्यूट, आदि, कुरूप जैसे प्रोजेक्ट्स को वह प्रोड्यूस कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुलकर ने रियल एस्टेट में तकरीबन 100 करोड़ का निवेश किया है। 75 करोड़ रुपए का निवेश अलग-अलग बिजनेस में है। जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दुलकर ने अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव, मदरहुड जैसे कई स्टार्टअप में निवेश किया है। *** ग्राफिक्स- अजीत सिंह
Read Entire Article