अभिनेता रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ 22 मार्च को रिलीज हुई। फिल्म में रणदीप स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभा रहे हैं। बतौर डायरेक्टर उनकी ये पहली फिल्म है। फिल्मों से इतर रणदीप अपनी लाइफ स्टाइल के लिए भी चर्चा में रहते हैं। उनका मुंबई में 10 करोड़ का घर है। पोलो टीम के मालिक हैं। उनकी जिम फ्रेंचाइजी भी है। आज लग्जरी लाइफ में बात रणदीप हु़ड्डा की … मुंबई में 10 करोड़ का आलीशान बंगला रणदीप मुंबई मे रहते है। शहर के सबसे पॉश इलाके वर्सोवा में उनका बंगला है, जिसे उन्होंने 10 करोड़ रुपए में खरीदा है। कार्तिक आर्यन, तब्बू, अरशद वारसी जैसे एक्टर उनके पड़ोसी हैं। मुंबई के इस आलीशान बंगले को उन्होंने सिंपल वुडेन फर्नीचर से डेकोरेट किया है। पेट डॉग बाॅम्बी की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पूरे बंगले में मार्बल फ्लोरिंग की गई है। घर की दीवारों को सिंपल न्यूट्रल कलर दिया गया है। रणदीप को किताबें पढ़ने का भी शौक है। उन्होंने घर में किताबों के लिए खास जगह बनाई है। उनके घर के पास एक बड़ा गार्डन भी है, जहां वे अक्सर साइकिल चलाने जाते हैं। हरियाणा के रोहतक में भी रणदीप का आलीशान बंगला है, जहां उनके माता-पिता और उनकी बहन रहती हैं। रणदीप को बचपन से ही जानवरों से लगाव रहा है। इस घर पर उन्होंने गाय-भैंस भी पाल रखी है। 6 घोड़ों के मालिक, प्रोफेशनल हॉर्स राइडर हैं रणदीप रणदीप को घुड़सवारी का शौक है। वे पोलो और इक्वेस्ट्रियन खेलते हैं। वे एक प्रोफेशनल प्रोफेशनल हॉर्स राइडर भी हैं। 2019 में उन्होंने इक्वेस्ट्रियन नेशनल चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इतना ही नहीं वे 6 घोड़े के मालिक भी हैं। रणदीप ने अपने घोड़ों के नाम डाकू, कूपा, ड्रीम गर्ल, जॉनी वॉकर, रनजी, रोमेल रखा है। इनकी कीमत करोड़ों में है। मुंबई में उनका एक अस्तबल हैं, जहां इन घोड़ों की देखभाल की जाती है। वे सोशल मीडिया पर अक्सर घोड़ों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। पोलो टीम रॉयल रोस्टर्स के मालिक रणदीप हुड्डा ने 2013 में रॉयल रोस्टर्स नाम की पोलो टीम खरीदी। वे टीम के साथ मिलकर देश में पोलो के खेल को आगे बढ़ाना चाहते हैं। वे इस गेम को लगातार प्रमोट करते रहे हैं। उनकी टीम ने 2013 में गोल्डन ग्रीन्स गोल्फ कोर्स के साथ मिलकर गुरुग्राम में लाइफस्टाइल स्पोर्ट्स और एडवेंचर डेस्टिनेशन बनाया है। जिसका नाम गुड़गांव पोलो और इक्वेस्ट्रियन क्लब है। 300 एकड़ में बना ये पोलो क्लब नॉर्थ इंडिया में पहला प्राइवेट इक्वेस्ट्रियन और पोलो क्लब है। फिटनेस फ्रीक, ‘जिम 99’ फ्रेंचाइजी के को-फाउंडर रणदीप किरदार के मुताबिक बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जाने जाते हैं। सावरकर का किरदार निभाने के लिए उन्होंने 26 किलो वजन घटाया। 2017 में फिटनेस और सप्लीमेंट्स कंपनी बॉडी बिल्डिंग इंडिया (BBI) के साथ मिलकर रणदीप ने ‘जिम 99’ नाम की जिम फ्रेंचाइजी लॉन्च की थी। जिम 99 में एक घंटे वर्कआउट करने के लिए लोगों से सिर्फ 99 रुपए लिए जाते हैं। मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे, नोएडा और गुड़गांव समेत देशभर में जिम 99 की 50 ब्रांच है। कार कलेक्शन में 80 लाख की मर्सिडीज बेंज GL 350 CDI रणदीप हुड्डा लग्जरी कारों के शौकीन हैं। उनके पास कई मंहगी और विटेंज गाड़ियां हैं। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज GL 350 CDI, वोल्वो V90 और महिंद्रा विटेंज विली जीप 4×4, महिंद्रा बोलेरो जैसी गाड़ियां शामिल हैं। एक फिल्म के लिए 2-3 करोड़ लेते हैं फीस मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, रणदीप एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपए तक फीस चार्ज करते हैं। वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट से वह महीने में करीब 50 लाख तक कमाई करते हैं। रणदीप की नेटवर्थ 80 करोड़ रुपए है।