Rohit Sharma eating Dal Chawal Video: Rohit Sharma eating Dal Chawal Video: इंग्लैंड दौरे के दौरान लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में आयोजित स्पेशल डिनर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रोहित शर्मा किसी वीआईपी की तरह नहीं, बल्कि आम मेहमानों की तरह लाइन में लगकर अपनी प्लेट में खाना लेते नजर आ रहे हैं. खास बात यह रही कि रोहित लंदन में भी दाल-चावल खाते दिखे, जिसे वह कई बार अपना पसंदीदा बता चुके हैं.