Auqib Nabi most expesive on ODI debut: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में डेब्यू करने वाले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए यह मैच किसी बुरे सपने जैसा रहा. उन्होंने अपने स्पेल में 84 रन लुटाकर वनडे डेब्यू पर सबसे खराब भारतीय गेंदबाजी का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.गु वाहाटी में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने भारतीय युवा तेज गेंदबाजी आक्रमण की जमकर धुनाई करते हुए 405 रनों का ऐतिहासिक स्कोर बनाया. वनडे इतिहास में पहली बार वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक जड़े.