747 runs made in india vs England: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच रनों का ऐसा सैलाब आया जिसने क्रिकेट के मक्का का इतिहास बदल दिया. भारत के 360/7 के विशाल स्कोर के बाद दोनों पारियों को मिलाकर कुल 747 रन बने. यह लॉर्ड्स के इतिहास का सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट और इंग्लिश सरजमीं का दूसरा सबसे बड़ा महामुकाबला बन गया है, जिसने 2002 की ऐतिहासिक जीत के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया.