IND vs AUS Final: वर्ल्डकप 2023 की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ लीग मैच को छोड़ दें तो यह दूसरी बार है जब भारतीय बैटिंग फ्लॉप हुई है.इससे पहले टीम, इंग्लैंड के खिलाफ अपने 50 ओवर्स में 9 विकेट खेाकर 229 रन ही बना पाई थी लेकिन उस मैच में इंग्लिश टीम की बैटिंग को 129 के स्कोर पर धराशायी करके टीम इंडिया 100 रन की जीत हासिल करने में सफल रही थी.