सोशल मीडिया पर कमिंस के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन सामने आए हैं.जहां कुछ लोग वतन पहुंचने के बाद कमिंस का स्वागत नहीं होने को लेकर हैरानी जता रहे हैं, वही अन्य का कहना है कि यह ऑस्ट्रेलिया का कल्चर है और जीतना उनकी आदत में शुमार है. ऑस्ट्रेलिया के लोग खेल को खेल की तरह ही लेते हैं.