अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने इस मैच को गंवा दिया था लेकिन इस फाइनल में अलग ही रिकॉर्ड बना. दरअसल, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल टीवी पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया. इसकी जानकारी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दी.