ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिशेल मार्श ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ वर्तमान टेस्ट सीरीज के बाद डेविड वार्नर के संन्यास लेने के बाद उनका टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज करने का इरादा नहीं है. मार्श सीमित ओवरों की क्रिकेट में अमूमन शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हैं लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबी अवधि के प्रारूप में वह छठे नंबर पर ही बल्लेबाजी करना चाहते हैं.