Gurnoor Brar ODI Record: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने 170 रनों से धमाकेदार जीत हासिल की. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने मैदान पर अपना कहर बरपाया. गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए अपना दूसरा वनडे खेल रहे गुरनूर बरार ने 3 विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.