Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा की ओर से खेल रहे राहुल तेवतिया ने सात मैचों की चार पारियों में अब तक 142.06 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं.खास बात यह है कि इन चारों पारियों में तेवतिया नाबाद रहे हैं. गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए वे अब 9 विकेट ले चुके हैं. तेवतिया आईपीएल 2024 में Gujarat Titans की ओर से खेलते नजर आएंगे.