Virat Kohli Cricket Academy: कल से हर क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर विराट कोहली का नाम है. इन दिनों वर्ल्ड कप 2023 के लिए सेमी फाइनल मैच खेले जा रहे हैं. 15 नवंबर 2023 को टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के सेमी फाइनल मैच में 50वां वनडे शतक लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जानिए सबसे ज्यादा चर्चित बल्लेबाज विराट कोहली ने किस क्रिकेट एकेडमी से ट्रेनिंग ली है.