5 captains most hundred in odi history: वनडे क्रिकेट में कप्तानी का दबाव अक्सर दिग्गजों के खेल को प्रभावित करता है, लेकिन कुछ महान खिलाड़ियों ने इसे अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. रिकी पोंटिंग से लेकर विराट कोहली और सौरव गांगुली जैसे कप्तानों ने नेतृत्व की दोहरी जिम्मेदारी संभालते हुए रनों और शतकों का ऐतिहासिक अंबार लगाया. विश्व के उन पांच दिग्गज कप्तानों के बारे में जानते हैं जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं.