IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मैच में ग्लेन मैक्सवेल और मैथ्यू वेड के शानदार प्रदर्शन के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की जीत के लिए कुछ हद तक विकेटकीपर ईशान किशन की 'चूक' भी जिम्मेदार रही. जिसके कारण वेड के खिलाफ स्टंपिंग की अपील पर जांच के बाद टीवी अंपायर ने गेंद को 'नोबॉल' करार दिया और कंगारू टीम को एक रन और फ्रीहिट मिल गई.