श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या ने भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ‘अलग तरह की प्रतिभा’ और भारत का भविष्य करार दिया है. 1996 विश्व कप के हीरो जयसूर्या ने सलाह दी कि इस किशोर खिलाड़ी को भारतीय अंतिम एकादश में शामिल करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के कारण टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा है. जब भी वैभव को मौका मिलेगा, वह उसे जरूर भुनाएगा.