vaibhav sooryavanshi next match live telecast: वैभव सूर्यवंशी का जलवा अब पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. उनके बढ़ते क्रेज को देखकर ब्रॉडकास्टर्स भी अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर हो गए हैं. दरअसल, इंडिया 'ए' टीम में उनके चुने जाने से लोगों की दिलचस्पी बहुत बढ़ गई है. इसी वजह से अधिकारियों ने श्रीलंका में होने वाली आगामी ट्राई-सीरीज को टीवी पर लाइव दिखाने का फैसला किया है. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह सीरीज लाइव टेलीकास्ट की जाएगी.