Vaibhav Sooryavanshi Debut News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है. पूरी दुनिया को उनके डेब्यू का इंतजार है. मगर अभी से ही इंग्लैंड की टीम खौफजता है. वैभव के खिलाफ रणनीति बनाने में जुटी है. इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने स्वीकार किया कि वैभव को रोकने के लिए पर्दे के पीछे काफी तैयारी की गई है, जबकि ऑलराउंडर सैम करन ने भी उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि वह इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी पारी न खेलें. अब सभी की नजर भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज पर है कि आखिर वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में डेब्यू का मौका कब मिलता है.