mayank yadav: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 50 रन की मैच विनिंग पारी खेली. हालांकि, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया. इस मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड लगभग दो साल बाद टी20 टीम में लौटे तेज गेंदबाज मयंक यादव को चुना गया, जिन्होंने नई गेंद से किफायती गेंदबाजी करते हुए दो विकेट निकाले.