vaibhav sooryavanshi on wisden: विजडन ने अपनी हेडलाइन में वैभव सूर्यवंशी को खेल की पारंपरिक सीमाओं को तोड़ने वाला 'जीनियस' बताया है.वैभव सूर्यवंशी से पहले भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (2014) और विराट कोहली (2017) जैसी वैश्विक शख्सियतें ही इस प्रतिष्ठित मैगजीन के कवर पर अपना स्थान सुरक्षित कर पाई थीं हालांकि, इतनी कम उम्र (महज 15 साल) में विजडन के कवर पेज पर छाने वाले वैभव इतिहास के पहले और सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं.