राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान जमकर बल्ले से तबाही मचाई. उनकी टीम क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हारकर फाइनल में पहुंचने से चूक गई. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद 15 साल का ये बैटर पहली बार सीनियर खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम में खेलेगा. इंडिया ए की टीम में उनका चयन हुआ है. वो श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज में खेलते नजर आएंगे.