Mohammad Yousuf converting islam story: मोहम्मद यूसुफ ने 2004 में इस्लाम अपनाने के बाद तीन साल तक यह बात अपने परिवार और दुनिया से छिपाकर रखी थी. पूर्व क्रिकेटर सईद अनवर से प्रेरित होकर धर्म परिवर्तन करने वाले यूसुफ उस दौरान मैदान पर क्रॉस भी बनाते रहे. बाद में उनकी पत्नी और पिता ने भी इस्लाम कबूल किया. 2006 में एक कैलेंडर वर्ष में रिकॉर्ड 1788 टेस्ट रन बनाने वाले यूसुफ का करियर विवादों और सफलताओं से भरा रहा.