who is Pasindu Sooriyabandara: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज पसिंदु सूरियाबंदारा ने भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में संकटमोचक बनकर अपनी टीम को पारी की हार से बचा लिया. गॉल टेस्ट में कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर डेब्यू करने वाले पसिंदु ने दूसरे टेस्ट पहली पारी में 80 रन बनाए थे. इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में उन्होंने 173 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 92 रनों की शानदार मैराथन पारी खेली.