शॉर्ट बॉल बनी ऋषभ पंत की दुश्मन, लेफ्ट हैंड पर गेंद लगते ही दर्द से छटपटा उठे, छोड़ना पड़ा मैदान

2 months ago 5
ARTICLE AD
Rishabh Pant Injury: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत को बड़ा झटका लगा. पारी के 58वें ओवर में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की एक खतरनाक शॉर्ट पिच गेंद उनके बाएं हाथ पर जा लगी, जिससे वह बुरी तरह चोटिल हो गए. गेंद लगते ही पंत दर्द से तड़प उठे और फीजियो की मदद से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. मैदान से बाहर जाने से पहले उन्होंने 15 गेंदों में मात्र 3 रन बनाए. उनकी इस चोट ने भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी है.
Read Entire Article