vaibhav suryavanshi bcci: श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई-सीरीज मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलमबागे के बीच हुई तीखी बहस और धक्का-मुक्की के विवाद पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने युवा खिलाड़ी का बचाव किया है. बीसीसीआई ने इस मामले पर काफी सुरक्षात्मक रुख अपनाया है और देवजीत सैकिया ने किसी भी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई से इनकार करते हुए कहा, 'हम अपने खिलाड़ियों को पूरी तरह से टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित करने देंगे. उन्हें किसी भी अन्य बाहरी मुद्दे या विवाद से विचलित नहीं होना चाहिए.'