Joe Root World Records: हेडिंग्ले टेस्ट में जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ 66 रनों की शानदार पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया. 35 वर्षीय रूट ने अपने करियर का 68वां अर्धशतक जड़ते हुए महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक टेस्ट फिफ्टी के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इसके साथ ही वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में बतौर कप्तान 3,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने.